
शराब पीकर हंगामा करते हुये नशेड़ी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सौरभ कुमार संवाददाता
प्रखंड-बाजपट्टी,जिला-सीतामढ़ी
चोरौत(सीतामढ़ी)-थाना क्षेत्र के चोरौत गांव में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप मे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त सूचनानुसार पुलिस को सूचना मिली कि चोरौत पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं०-01 के कारी मुखिया के पुत्र रामबाबू मुखिया शराब पीकर मोहल्ले वालों एवं राहगीरों के साथ गालीगलौज कर हंगामा कर रहा है।
सन्ध्या गस्ती कर रहे स०अ०नि० सतीश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए नशेड़ी की मेडिकल जांच कराया गया।
शराब पीने की पुष्टि होने के उपरांत थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करते हुये आरोपी को न्यायिक हिरासत हेतु जेल भेज दिया।


