इटावा

जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने जनपद की ऐतिहासिक, सुप्रसिद्ध एव विख्यात इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का वैदिक रीति रिवाज से पूजन

जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने जनपद की ऐतिहासिक, सुप्रसिद्ध एव विख्यात इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का वैदिक रीति रिवाज से किया पूजन

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा : जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने जनपद की ऐतिहासिक, सुप्रसिद्ध एव विख्यात इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का वैदिक रीति रिवाज से पूजन के साथ प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर शांति के प्रतीक कबूतरों को आसामान में छोड़कर मेला प्रांगण में शहीद स्तभ्भ पर पहुंचकर पुष्प चक्र अपित कर शहीदों को नमन करने के उपरान्त प्रदर्शनी पण्डाल में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर, प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर फीता काटकर ,इलेक्ट्रानिक बटन दबाकर प्रदर्शनी को रोशन कर प्रदर्शनी के शुभारभ्भ की घोषणा की।

जिलाधिकारी ने खुशनुमा माहौल में प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कहा कि एक माह तक चलने वाली इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी जनपद में ही नहीं बल्कि आस पड़ोस के जनपदों में भी काफी प्रसिद्ध है। उन्होेने कहा कि मेला अवधि में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोंगो का स्वस्थ्य मनोरंजन होगा उन्हें प्रसिद्ध अच्छे कलाकारो को सुनने और देखने के अवसर मिलेंगें वहीं दूसरी ओर स्थानीय बच्चों, युवाओ को कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकाल अभी लागू है, प्रदर्शनी में जनपद एव बाहर से आने वाले सभी लोगों एवं कार्यक्रम आयोजकों से अपेक्षा होगी कि कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए नुमाइस की गरिमा के अनुरूप सभी कार्यक्रम विविधिता पूर्वक आयोजित कराये जाये। उन्होने कहा कि गत वर्ष के अनुभवों से इस वर्ष प्रदर्शनी को और विविधितापूर्ण बनाये जाने के प्रयास किये गये हैं। प्रदर्शनी में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनता का स्वस्थ्स मनोरंजन करेगें। नुमाईस में प्रत्येक दिन विविध प्रकार के बड़े ही मनोरंजनकारी कार्यक्रम जनता को देखने को मिलेगें। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में आने वाली जनता के सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये है, किसी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

एस.पी.सिटी कपिलदेव सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में एक थाना/चैकी स्थापित की गयी है, प्रदर्शनी में शादी वर्दी में महिला, पुरूष पुलिस फोर्स पयार्प्त मात्रा में तैनात किया गया है, इसके साथ ही मोबाइल फोर्स रहेगा जो प्रदर्शनी में आने वाले लोगो की प्रत्येक गतिविधियां पर पैनी नजर रखेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)जय प्रकाश, नगर मजिस्टेट राजेन्द्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर/जनरल सेक्रेटरी प्रदर्शनी समिति राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर, तहसीलदार सदर/अधिषासी अधिकारी प्रदर्शनी समिति श्रीराम यादव सहित प्रदर्शनी के सदस्य,गणमान्य व्यक्ति,पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहे।
——-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button