तत्क्रम में कोविड-19 अहेतुक सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल‘ राजस्व अतिथि गृह कलक्ट्रेट इटावा में स्थापित की
शिवराज सिंह संवाददाता जसवंतनगर
इटावा :अपर जिलाधिकारी (वि.रा) जय प्रकाश ने बताया कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को रू. 5हजार प्रति मृतक अनुग्रह सहायता दिये जाने हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देष के क्रम में कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि (एस.डी.आर.एफ.) से रू. 50,हजार की अनुग्रह धनराशि प्रदान किये जाने हेतु कार्यवाही प्रदान किये जाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देष दिये गये हैं।
तत्क्रम में कोविड-19 अहेतुक सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल‘‘ राजस्व अतिथि गृह कलक्ट्रेट इटावा में स्थापित की गयी है। उक्त से संबंधित व्यक्तियों/ लाभार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वह उक्त सेल में सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त करते हुए समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर आवेदन पत्र उक्त सेल में जमा कर दें।
आवेदन पत्र के साथ आर.टी.पी.सी.आर./एन्टीजन रिसोर्ट/सी.टी.स्केन की रिपोर्ट जिससे कोविड-19 प्रमाणित होता हो, मृत्यु प्रमाण पत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड (मृतक एवं आवेदक) ,पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र छाया प्रति संलग्न किया जायेगा।


