इटावा

जिलाधिकारी श्रुति सिंह द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय ई.वी.एम.वी.वी.पैट गोदाम का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्रुति सिंह द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय ई.वी.एम.वी.वी.पैट गोदाम का किया निरीक्षण

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा :जिलाधिकारी श्रुति सिंह द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय ई.वी.एम.वी.वी.पैट गोदाम का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने गोदाम के निरीक्षण के दौरान बैलेट यूनिट,कन्ट्रोल यूनिट और वी.वी.पैट की उपलब्धता के संबंध में जानकारी करने पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गोदाम में बैलेट यूनिट 2609, कन्ट्रोल यूनिट 2081 एवं वी0).वी.पैट 2241 उपलब्ध है। भारत निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार इंजीनियरों द्वारा ई.वी.एम मशीनों का एफ.एल.सी. का कार्य किया जा रहा है जिसमें से अभी तक 2001 बैलेट यूनिट,2050 कन्ट्रोल यूनिट एवं 1859 वी.वी.पैट का एफ.एल. सी. कार्य पूर्ण होना पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने एफएलसी कार्य में तेजी लाने के निर्देष दिये। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन में प्रयोग किये जाने वाले पेपर रोल निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) जय प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण सिंह, नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार,अविनाष सक्सेना सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button