इटावा

जसवंतनगर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की सभागार में बैठक की आयोजित

जसवंतनगर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की सभागार में बैठक की आयोजित

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा/यूपी: हाल ही में आज ब्लाॅक जसवंतनगर सभागार में क्षेत्र पंचायत की एक बैठक आयोजित की गई थी । जिसकी अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख (चेयरमैन) डॉ. अंजली यादव के नेतृत्व में की गई। इस बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में प्रस्तावित प्रस्तावों पर जहां सदस्यों ने मुहर लगाई वहीं अनेक प्रधानो और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी अपनी मांगे प्रस्तुत कीं।

कई सदस्य अपने अपने सचिवों पर काफी नाराज थे। उन्होंने क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान आरोप लगाए कि सचिव न तो उनका फोन उठाते हैं और ना ही मिलते हैं।

बलरई के ग्राम प्रधान मनीष जाटव ने इसी तरह का प्रश्न उठाते हुए कहा कि प्रधानों से खंड विकास अधिकारी के मिलने का समय निर्धारित किया जा रहा है।

प्रधानों ने रोजगार सेवकों की हठधर्मिता का मामला भी उठाया। धरबार के बीडीसी हरि शंकर ने भी लोगों की समस्याओं पर ध्यान न दिए जाने की शिकायत की।
इसी प्रकार ग्राम अधियापुर के प्रधान सर्वेश चंद्र ने महत्वपूर्ण मामला उठाते हुए कहा कि संपत्ति व परिसंपत्ति रजिस्टर कहां है किसी को मालूम नहीं है कि ग्राम पंचायत की या क्षेत्र पंचायत की कौन-कौन सी संपत्तियां हैं
और परिसंपत्तियां हैं। ग्राम शाहजहांपुर के प्रधान ने उनकी ग्राम पंचायत के दोनों राजस्व ग्रामों के सफाई कर्मियों को एक साथ हटा दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि 61 ग्राम पंचायतें हैं और 90 राजस्व गांव हैं जबकि 80 सफाई कर्मी हैं अगर प्रत्येक पंचायत में एक एक भी लगा दिया जाए तो सफाई का कार्य कहीं भी प्रभावित नहीं होगा लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इसी प्रकार कुपोषित बच्चों का आंगनवाड़ी द्वारा राशन वितरित किए जाने में हो रही अनियमितताओं का मामला उठाया गया
और प्रधान से सत्यापन कराने की मांग की गई इसी प्रकार राशन डीलरों के मामले में भी प्रधान से सत्यापन करने की बैठक में मांग उठाई गई।
सदस्यों की मांगें व शिकायतें सुनने के बाद ब्लाक प्रमुख डॉक्टर अंजली यादव ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि सदस्यों की मांगों पर प्राथमिकता के साथ ध्यान दिया जाए और उनकी जो शिकायतें हैं उनका भी निदान कराया जाए। बाद में खंड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सप्ताह में

तीन दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक उनकी समस्याओं को सुनने के लिए समय निर्धारित किया जाएगा तथा विकासखंड से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button