इटावा

9 बागियों को किया जिला से 6 महिने के लिए बहार

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा : अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा माह नवम्बर 2021 में (09 लोगों) जिसमें सुधीर सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम पर्थरा थाना भरेह,हनीफ पुत्र सिद्दीकी निवासी कुदरैल थाना ऊसराहार, योगेश कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी ग्राम लवेदी थाना लवेदी,अनुज उर्फ बौना पुत्र दलवीर सिंह नि.ग्राम पिलखर थाना इकदिल, महावीर उर्फ फौजी पुत्र सूबेदार नि.ग्रा. परसौआ थाना जसवन्तनगर, दीपू यादव उर्फ दीपक पुत्र वीरेन्द्र यादव नि. ग्राम दुर्गापुरा थाना लवेदी, विनय कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र नि. ग्राम नगला दरियााय थाना सैफई , संजीव उर्फ पप्पू पुत्र श्रीकृष्ण नि. नगला बाग थाना सैफई, प्रवीण कुमार पुत्र वीरेन्द्र यादव नि. ग्राम दुगाZपुरा थाना लवेदी को उ.प्र.गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 अन्तर्गत धारा 3(1) के अन्तर्गत गुण्डा घोषित कर जनपद इटावा की सीमा से 06 माह के लिए जिले से निष्कासित किया गया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने उक्त विपक्षियों को आदेशित किया है कि अवधि विपक्षी न्यायालय की अनुमति के बिना जनपद में प्रवेश नहीं करेगा । यदि विपक्षी को जनपद में प्रवेश करना है तो इसकी सूचना न्यायालय को देगा और न्यायालय की अनुमति के उपरान्त ही जनपद में प्रवेश करेगा।विपक्षी को यह भी आदेश दिया गया है कि वह जनपद की सीमा बाहर रहने के निवास का पता न्यायालय तथा संबंधित थाने को उपलब्ध करायेगा ताकि उसके क्रियाकलापों पर निगरानी रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button