
उक्त के अनुपालन में पूर्व में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु निर्देशित जारी
इटावा : जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देषों के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ.प्र. के द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को दृष्टिगत रखते हुए जनपदों में मतदान कार्यमिकों, नोडल आफिसर एवं निवार्चन कार्य हेतु सम्बद्ध किए जाने वाले सरकारी/गैर सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव हेतु डबल डोज वैक्सीनेशन प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देष प्राप्त हुए हैं। उक्त के अनुपालन में पूर्व में भी समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उन्होंने समस्त सरकारी,गैर सरकारी विभागाध्यक्षों,कार्यालयाध्यक्षों,
पुलिस,होमगार्ड एवं पी.आर.डी.के कार्यालयाध्यक्षों को पुनः अवगत कराया है कि वह अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु डबल डोज वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा कार्यालयाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष को उत्तरदायी मानते हुए वैक्सीनेशन की निर्धारित अवधि 84 दिनों (24 दिसम्बर, 2021) के उपरान्त सम्बन्िधत अधिकारी/कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगायी जा सकती है।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा है कि समस्त विभागों में कोविड-19 से बचाव हेतु डबल डोज वैक्सीनेशन हेतु टीम गठित करते हुए भेजने के साथ ही जिला अस्पतालन इटावा में भी अलग से कैम्प लगाकर जनपद के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की डबल डोज वैक्सीनेशन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।


