कायाकल्प योजनान्तर्गत विद्यालयों को सभी योजनाओं में संतृप्त किये जाने हेतु एक्षन प्लान बनाकर उपलब्ध कराये जाने के निर्देष जारी
विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा : कायाकल्प योजनान्तर्गत विद्यालयों को सभी योजनाओं में संतृप्त किये जाने हेतु एक्षन प्लान बनाकर उपलब्ध कराये जाने, श्रमिक पंजीयन हेतु प्रतिदिन की कार्य योजना बनाकर उपलब्ध कराये जाने, आयुष्मान योजनान्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जाने की प्रगति बढ़ाये जाने , विद्युत के बकाया बिलों का भुगतान जमा कराये जाने, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस सृजित किये जाने, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत लक्ष्यों की पूर्ति किये जाने, निराश्रित गौवंषों को संरक्षित कराये जाने के निर्देष दिये।
उक्त निर्देष जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा के दौरान दिये। आयुष्मान येाजना की समीक्षा अभी तक 23 प्रतिषत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाये जाने, जनपद की रैंकिंग डी श्रेणी में पाये जाने पर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बार बार निर्देषों के बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है यह बहुत ही चिन्ता का विषय है। इसी प्रकार परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा में प्रगति खराब पाये जाने पर इसमें टीमें गठित पर प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देष दिये। जिलाध्िाकारी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने जाने की समीक्षा मे डी श्रेणी में पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की साथ अधिषासी अभियन्ता नहर बैठक में उपस्थित न पाये जाने पर उनको षो कार्ड नोटिस दिये जाने के निर्देष दिये।
जिलाधिकारी ने कायाकल्प योजनान्तर्गत सभी योजनाओं में विद्यालयों के संतृप्तीकरण की समीक्षा में सभी योजनाओं से संतृप्त न पाये जाने पर निर्देष दिये कि विद्यालयेां को सभी योजनाओं में संतृप्त किये जाने के लिए एक्षन प्लान बनाकर तत्काल उपलब्ध कराया जाये साथ ही कम्पोजिट ग्राण्ड से धनराशि उपलब्ध कराने हेतु एक्सरसाइज कर कम्पोजित ग्राण्ड से किये जाने वाले कार्यों का भी प्लान बनाया जाये। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस श्रजित किये जायें। उन्होने श्रमिक पंजीयन योजना में जनपद बी श्रेणी में पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक उपायुक्त श्रम को निर्देष दिए.


