
विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा : आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में अधिक से अधिक मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाये जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर से विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी श्रुति सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया,रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर स्टेशन रोड, शास्त्री चैराहा, ईदगाह होते हुए राजकीय बालिका इण्टर कालेज पर समाप्त हुई। रैली में राजकीय इण्टर कालेज,एच.एम.एस. इस्लामियां इण्टर कालेज,राजकीय इण्टर कालेज,शिवाजी शिक्षा निकेतन इं. कालेज,सनातन धर्म इण्टर कालेज,चित्रगुप्त इं.का., विज्ञान कल्ब इटावा,शीतला प्रसाद शोरावल बालिका इं.का. के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली में छात्रा ,छा़त्रायें तख्ती पर लिखे स्लोगन के साथ चल रहे थे और नारे लगाकर ‘‘छोडो सारे काम पहले चलों मतदान करेगें,‘‘ ‘‘वोट डालने जाना है फर्ज अपना निभाना है,‘‘ ‘‘सभी करें मतदान बडे़ हो या जवान‘‘ तख्ती पर लिखे हुए स्लोगन के साथ चल रहे थे और नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक कऱ रहे थे। रैली साथ चल रही एलईडी वैन से ई.वी.एम. तथा वी.वी.पैट के संबंध में नागरिको एवं मतदाताओं को जागरूक किया गया।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी वि.रा. जय प्रकाश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेष कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज पूरन पाल सिंह, प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इण्टर कालेज उमेष कुमार, प्रधानाचार्य सनातन धर्म इण्टर कालेज संजय शर्मा, प्रधानाचार्य इस्लामियां इं.काले गुफरान अहमद सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहें.


