इटावा

महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीडन समस्या सहन नहीं की जायेगी तुरंत होगी कार्यवाही

इटावा यूपी:महिलाओं के विरूद्ध किसी प्रकार की घरेलू हिंसा/उत्पीड़न संबंधी समस्याओं पर तत्काल समुचित कार्यवाही किये जाने,महिलाओं को परामर्श एवं विधिक सहायता दिलाये जाने, विभिन्न घटनाओं में पीडित़ महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई योजनान्तर्गत लाभान्वित किये जाने के निर्देष दिये।

उक्त निर्देष उ.प्र.राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने सिंचाई विभाग के निरीक्षण में आयोजित महिला जन सुनवाई दिवस में पीडि़त महिलाओं की समस्याओं को सुनने के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध किसी भी प्रकर की घरेलू हिंसा/उत्पीड़न संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर दोषियों के विरूद्ध तत्काल समुचित कार्यवाही की जाये, ऐसे प्रकरणों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। महिलाओं को जरूरत होने पर परार्मश एवं विधिक सहायता उपलब्ध करायी जाये, बलात्कार,अपहरण,एसिड अटैक एवं यौन हिंसा से पीडि़त महिलाओं के संबंध में तत्काल विधिक कार्यवाही की जाये।
उन्होेंने कहा कि पीड़ित शोषित महिलाओं के उत्पीड़न की शिकायतों को सुनने के लिए महिला जन सुनवाई दिवस आयोजित किया जा रहा है अब महिलाओं के उत्पाीड़न का अब होगा अन्त,महिला आयोग है उनके संग। ताकि पीडि़त महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला का उत्पीड़न, शोषण बर्दास्त नहीं किया जायेगा और उन्हें उनका हक दिलाया जायेगा।

आज आयेाजित महिला जन सुनवाई दिवस.4 फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये। जिसमें संगीता दुबे पत्नी स्व. रजनीषकान्त दुबे नि. विनीता विहार कोलोनी इटावा ने प्र.सं.सं.182/थाना फ्रेण्डस कालोनी में दर्ज आरोपी अभियुक्तगणों को षीघ्र गिरफ्तार किये जाने,प्रेमलता सिंह पत्नी स्व. हर्ष प्रताप सिंह नि. बजरिया पक्का तालाब ने पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा दिलाये जाने, वेद कुमारी पत्नी सुभाष चन्द्र नि. न्यू रोडवेज बस स्टेण्ड कटरा बल सिंह लडै़ती भवन ने पैतृक मकान में हिस्सा दिलाये जाने, उमाशंकर त्रिपाठी लखना इटावा ने घरेलू हिंसा के संबंध
में की शिकायत की। जिन्हें पृष्ठांकित कर तत्काल आवष्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देष दिये।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सूरज सिंह,महिला थाना प्रभारी रजनी सिंह,मिषन शक्ति प्रभारी अंजली, जिला समन्वयक अजित कुमार दुबे,विधि सह परिवीक्षा अधिकारी ,सेन्टेर मैनेजर स्टाफ सेन्टर,अर्चना जादौन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button