इटावा यूपी :जिला प्रोवेशन अधिकारी सूरज सिंह ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट सैफई के आदेशानुसार राजकीय महिला समहारणालय इटावा में अज्ञात महिला सलमा को निरूद्ध कराया गया था। सलमा की दि.: 05.09.2021 को राजकीय ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई इटावा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। मृतक सलमा की लगभग .2 वर्ष की पुत्री रंग सांवला को बाल कल्याण समिति इटावा के आदेशानुसार राजकीय शिषु गृह लखनऊ में संवासित कराया गया।
उन्हाेंने आगे बताया कि एक लावारिस अज्ञात बालक उम्र लगभग 11 वर्ष रंग सांवला तथा नीले रंग का जैकट पहने दि.: 18.12.2020 को ग्राम-पुरा रेवाड़ी बढ़पुरा से प्राप्त हुआ थाना बढ़पुरा इटावा पुलिस द्वारा बाल कल्याण समिति, इटावा के समक्ष पेश किया गया था। उक्त बालक को उचित संरक्षण हेतु तदिनांक ही राजकीय बाल गृह (बालक) कानपुर मे प्रविष्ट कराया गया।
उन्होने सर्व साधारण को सूचित किया है कि उक्त बालक एवं बालिका के परिजनों/संबंधियों के संबंध में यदि किसी को कोई जानकारी/सूचना हो तो जिला बाल संरक्षण अधिकारी/जिला प्रोवेशन अधिकारी इटावा के मो.नं. 7518024056 पर 05 दिन के अन्दर सूचित करने का कष्ट करें। जिससे उक्त बालक एवं बालिका को उनके परिवार में पुनर्वासित कराया जा सके। निर्धारित समय से उपरान्त उक्त बालक/बालिका के संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं होती है तो उन्हें दत्तक ग्रहण हेतु स्वतंत्र रूप से मुक्त घोषित किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।


