इटावा

मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए शिविरों के आयोजन

मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए शिविरों के आयोजन

इटावा यूपी :जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि निदेषक मत्स्य उत्तर प्रदेश लखनऊ के कार्यालय के पत्र के माध्यम से भारत सरकार एवं रिजर्व बैंक आफ इण्डिया के दिषा निर्देशानुसार मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए शिविरों के आयोजन हेतु एस.ओ.पी. उपलब्ध कराया गया है। उक्त के क्रम में जनपद हेतु 4121 मत्स्य पालकों एवं मत्स्य विक्रेताओं आदि को के.के.सी के वितरण लक्ष्य निर्धारित करते हुए विशेष साप्ताहिक कैम्पों का विकास खण्डवार आयोजन किया जायेगा।
उन्होने बताया कि विकास खण्ड भरथना में दि. 31 दिसम्बर को,विकास खण्ड ताखा में दि.07जनवरी को ,विकास खण्ड चकरनगर में दि.14 जनवरी को,विकास खण्ड सैफई में दि.21 जनवरी को,विकास खण्ड जसवन्तनगर में 28 जनवरी को, विकास खण्ड बढ़पुरा में दि.04 फरवरी को एवं विकास खण्ड बसरेहर में दि.11 फरवरी 2021 को प्रातः 11.00 बजे से कैम्पों का
आयोजन किया जायेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button