जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में दि. 27 दिसम्बर 2021 को सायं 4.00 बजे विकास भवन के प्रेरणा सभागार में बैठक का आयोजन
इटावा यूपी :अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकरी जय प्रकाश ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देषों के क्रम में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में दि. 27 दिसम्बर 2021 को सायं 4.00 बजे विकास भवन के प्रेरणा सभागार में बैठक आयोजित की गयी है। उन्होने सभी संबंधित अधिकारियो से बैठक में समय से प्रतिभाग करने के निर्देष दिये हैं.


