
लगातार सख्ती वरस रहा है प्रशासन कोरोना के मद्देनजर
सीतामढी बिहार: जिलाधिकारी ने सरकार के निर्देश के आलोक में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन,मास्क चेकिंग एवम व्यापक जागरूकता को लेकर सीतामढ़ी शहर के 10 प्रमुख स्थानों में 20 दंडाधिकारी सहित सभी 17 प्रखंड में बीडीओ-सीओ सहित जिले में कुल 54 दंडाधिकारियों को किया प्रतिनियुक्त।
आज से लेकर15 जनवरी तक लगातार चलेगा सघन जाँच अभियान। बिना मास्क वाले को मास्क भी दिया जाएगा वही ,उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा। लोगो को कोरोना गाइडलाइन अनुपालन को लेकर उन्हें जागरूक भी किया जाएगा। गौरतलब हो कि जिलाधिकारी ने कहा है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण पर हम कोविड अनुरूप व्यवहारों के अनुपालन करके की लगाम लगा सकते है.


