
मास्क नही तो टोकेगें,कोरोना को हर हाल में रोकेगें लगातार चलाई जा रही है सख्ती।अभियान का दिखने लगा है
सीतामढी विशाल समाचार टीम
सीतामढी बिहार: जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव के निर्देश के आलोक में आज पुनः जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयो,नगर निकाय क्षेत्रो, भीड़-भाड़ वाले इलाके,हाट-बाजारों,दुकानों, संस्थानो,परिवहन के साधनों आदि में अभियान चलाकर सघन मास्क चेकिंग चलाई गई। बढ़ते कोरोना संक्रमण के आलोक में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन लगातार पूरी सख्ती के मूड में है। जिलाधिकारी स्वयं इस अभियान की सुबह से ही लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। एक-एक स्थान पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों से समन्वय बनाये हुए थे,वही तीनो प्रखंडो के अनुमंडल पदाधिकारी एवम इस अभियान के वरीय अधिकारी महेश कुमार दास भी क्षेत्र भ्रमण कर जिलाधिकारी को लगातार अपडेट दे रहे थे।अभियान का भी दिखने लगा है असर,अधिकांश लोग पहनने लगे है मास्क,साथ ही संक्रमण के मामले भी कम आ रहे है। गौरतलब हो कि जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने इस अभियान की सफलता को लेकर अपने आदेश के तहत 49 स्थानो पर 98 दंडाधिकारियों एवम काफी संख्या में कर्मियों एवम सहायकों की प्रतिनियुक्ति किया था। उन्होंने सभी एसडीओ एवम नगर निकायों के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में इस सम्पूर्ण अभियान का पर्यवेक्षण की जबाबदेही सौपी थी,वही अपर समाहर्ता महेश कुमार दास को इस अभियान का वरीय अधिकारी प्रतिनियुक्त किया था। पूरे अभियान के दौरान मास्क नही पहनने वाले,कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन नही करने वाले लोगों, दुकानों,संस्थानो,वाहनों आदि से 48400 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया। लोगो के बीच मास्क का वितरण किया गया,वही कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों की जानकारी एवम कोरोना से बचाव को लेकर लोगो को जागरूक भी किया गया। दंडाधिकारी के रूप में जिले के तेज-तर्रार महिला एवम पुरुष अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी,जिन्होंने कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन को लिए लेकर पूरी सख्ती बरती एवम लोगो को जगरुक्त भी किया। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की गई एवम मास्क नही पहनने वाले से जुर्माना वसूला गया वही कई वाहन मालिकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के तहत करवाई भी की गई। जिलाधिकारी ने समस्त जिलेवासियों से अपील किया है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे,हाथों को धोते रहे,भीड़-भीड़ से जरूर बचे,लक्षण महसूस होने पर अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क जरूर करे,अगर अभी तक कोरोना का टीका नही लिया है तो अविलंब लें। उन्होंने दुकानदारो,वाहन चालकों,संस्थानो से भी अपील किया है कि बिना मास्क किसी को भी प्रवेश नही दे।।उन्होंने कहा की कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में प्रशासन का जरूर सहयोग करें। सभी के सहयोग से ही हम कोरोना के संक्रमण को रोक सकते है।*


