सीतामढ़ी

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में रामकेवल ने फहराया तिरंगा

विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनिधी सीतामढी
सीतामढी बिहार: जिले के महादलित टोलो में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। मधुबन पंचायत के अनुसूचित जाति टोला, तलखापुर में जिलाधिकारी एवम पूलिस अधीक्षक की उपस्थिति में रामकेवल राम ने फहराया झंडा। जिलाधिकारी एवम एसपी के साथ टोला के लोगो ने बड़े ही उत्साह के साथ झंडोतोलन कार्यक्रम मे भाग लिया।जिलाधिकारी ने लोगो के बीच मास्क एवम साबुन का वितरण भी किया,वही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को बिस्कुट एवम टॉफी भी दिया। बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे,वही महिलाओं में भी गजब का उत्साह देखा गया।जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक ने टोला बुजुर्ग राम केवल राम को माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया एवम अपने पास बैठाकर उनसे काफी देर बात किया। जिलाधिकारी ने लोगो से मास्क पहनने , दो गज की दूरी का पालन करने एवम समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहने के लिए प्रेरित किया। लगभग यही दृश्य जिले के सभी महादलित टोलो में भी देखी गई,जहाँ जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियो की उपस्थिति में टोला बुजुर्ग ने फहराया तिरंगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button