
सीतामढी बिहार: जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में एजेंडा वार विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन हेतु समाहरणालय स्थित परिचर्चा कक्ष भवन में एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करें। बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत कुष्ठ कल्याण केंद्र पोखराहा ,पंचायत रतनपुर प्रखंड मेजरगंज में एक सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण का भी निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के प्राक्कलन के तकनीकी स्वीकृति कार्यपालक अभियंता मनरेगा द्वारा की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण से संबधित विस्तृत प्रजेंटेशन फोटो ग्राफ के साथ प्रस्तुत करें। उन्होंने उपस्थित डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया कि कितने आंगनवाड़ी केंद्रों में पीने की पानी एवम शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध है,इसकी सूची उपलब्ध करवाए। उन्होंने विद्यालयो एवम पीएचसी में पेयजल एवम शौचालय की उपलब्धता की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि सभी मे अनिवार्य रूप से यह सुविधा होनी चाहिये। उन्होंने डीडीसी को निर्देश दिया कि चल रही योजनाओं का नियमित रूप स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करवाये। उक्त बैठक में डीडीसी विनय कुमार,सिविलसर्जन सीतामढ़ी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,अविनाश कुमार,डीपीआरओ परिमल कुमार,डीपीओ आईसीडीएस रोचना माद्री, सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.



