
(सीतामढी विशाल समाचार प्रतिनिधि)
सीतामढी बिहार:जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर समस्त जिले वासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने कहा कि लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ ऋतुराज बसंत के आगमन पर बसंत पंचमी तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा-आराधना करते हैं।डीएम ने जिलेवासियों से अपील किया है कि वे पारस्परिक सौहार्द के साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए इस पर्व को मनाएं। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि यह पर्व समस्त जिलेवासियों के लिए सुख, शान्ति, समृद्धि और सौहार्द प्रदान करेगा.


