सीतामढ़ी

सरस्वतीपुजा के वावजूद भूमिविवाद को लेकर सभी थानों में थानाध्यक्ष एवम सीओ द्वारा शानिवारिय बैठक कर भूमि विवाद के कई मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन

(सीतामढी विशाल समाचार प्रतिनिधि)

सम्पूर्ण जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई जा रही है सरस्वती पूजा
जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से क्रियाशील,पल-पल की गतिविधियों पर रखी जा रही है ।

जिले को चार भागों में बांट कर अलग-अलग वरीय पदाधिकारियो को विधिव्यवस्था संधारण की जबाबदेही।

सरस्वतीपुजा के वावजूद भूमिविवाद को लेकर सभी थानों में थानाध्यक्ष एवम सीओ द्वारा शानिवारिय बैठक कर भूमि विवाद के कई मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन

सीतामढी बिहार: सम्पूर्ण जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सरस्वती पूजा मनाई जा रही है। सम्पूर्ण जिले में 370 स्थानो पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिस बल की तैनाती की गई है।जिले को चार भागों में बांट कर अलग-अलग वरीय पदाधिकारियो को विधिव्यवस्था संधारण की जबाबदेही सौपी गई है। इसके अतिरिक्त तेज तर्रार अधिकारियों से युक्त क्विक रिस्पांस टीम किसी भी परिस्थिति के लिए 24 घण्टे तैयार है। जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से क्रियाशील है जो पल-पल की गतिविधियों पर नजर रख रही है। जिला नियंत्रण कक्ष 8 फरवरी तक 24 घण्टे कार्य करेगा।

जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सरस्वती पूजा के वावजूद आज जिले के सभी थानों में भूमि विवाद के मामलों पर त्वरित सुनवाई को लेकर अंचलाधिकारियों एवम थानाध्यक्षो द्वारा शानिवारिय बैठक कर सुनवाई की गई,एवम कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। गौरतलब हो जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया था कि भूमिविवाद प्रशसन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सीओ एवम थानाध्यक्ष प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से भूमिविवाद को लेकर बैठक कर मामलों का त्वरित निष्पादन करेगे एवम ससमय प्रतिवेदन भेजेंगे। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद समीक्षा बैठक में कहा था कि भूमि विवाद को लेकर ही अपराध की ज्यादातर घटनाएं होती है ,साथ ही कई बार विधिव्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद को लेकर आयोजित बैठक का सकरात्मक परिणाम भी नजर आने लगा है। अब तक जिले में भूमिविवाद को लेकर प्राप्त आवेदनों में कई आवेदनों का ऑन स्पॉट निपटारा किया जा चुका है।डीएम-एसपी ने स्वयं समाहरणालय में संयुक्त रूप से बैठक कर भूमिववाद के कई मामलों का निष्पादन किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button