सीतामढ़ी

भ्रमण कर विधिव्यवस्था सहित सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो के प्रतिनियुक्ति स्थल का भी लिया जायजा

सीतामढी विशाल समाचार प्रतिनिधि

सीतामढी बिहार: जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने शहर स्थित राजोपट्टी, मेहसौल चौक, किरण चौक, जानकी स्थान, मोहनपुर आदि विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर विधिव्यवस्था सहित सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो के प्रतिनियुक्ति स्थल का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में अंधेरा होने के पहले मूर्ति विसर्जन सुनिश्चित करवाये। उन्होंने गश्तीदल के दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि लगातार गश्ती कर स्थिति पर नजर बनाए रखे। उन्होंने प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवम पुलिस बल की उपस्थिति का भी जायज लिया। गौरतलब हो कि जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ साथ कई गश्ती दल एवं तेजतर्रार अधिकारियों से युक्त क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है,जिसमे कई तेजतर्रार जिलास्तरीय अधिकारियों को भी जबाबदेही दी गई है।समाहरणालय सीतामढ़ी में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसमें 12 दंडाधिकारी एवं उतनी ही संख्या में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ-साथ किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अग्निशामन,वज्र वाहन, चिकित्सक दल के साथ एंबुलेंस आदि की भी तैनाती की गई है। जिले के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी अपने अपने संबंधित प्रखंड एवं क्षेत्र में कैंप करते हुए विधि व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। विधिव्यवस्था की दृष्टि से जिले को चार भागो में बाँटकर वरीय अधिकारियों को इसकी जबाबदेही दी गई है,साथ ही सभी 17 प्रखंडो की विधिव्यवस्था की देखरेख के लिए जिलास्तरीय 17 अधिकारियों को जबाबदेही दी गई है। जिला साइबर सेल एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम 24 घंटे सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं।किसी भी प्रकार के भ्रामक ,तथ्य हीन तथा सद्भावना बिगाड़ने वाले खबरें आदि पोस्ट करने वाले की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर:06226,250316 पर।
अवश्य दें।उक्त निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामाकांत उपाध्याय ,ओएसडी प्रशांत कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरा अंचल अधिकारी डुमरा उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button