
(ओमप्रकाश वर्मा धौलपुर राजस्थान)
धौलपुर विशाल समाचार प्रतिनिधि

धौलपुर बाड़ी(राजस्थान):हेल्पिंग इंडिया एजुकेशन सोसायटी बाडी व मुस्लिम ब्लड फाउंडेशन बाड़ी व हेल्पिंग हैंड सोसाइटी बाडी के संयुक्त तत्वाधान में आज इमाम बाग वाटर वर्क्स के सामने महाराज बाग बाड़ी में चतुर्थ विशाल सर्व समाज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 240 लोगों ने अपना ब्लड डोनेट किया । इस शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा व बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने हाथों से किया गया था। इस शिविर की रोचक बात यह रही कि धौलपुर से पधारे दो किन्नर दीपा व मुस्कान ने रक्तदान करके युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया सर्व समाज के महिला और पुरुषों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया ।

शिविर की अध्यक्षता स्थानीय लोकप्रिय विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा द्वारा की गई मुख्य अतिथि बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अब्दुल सगीर साहब बाड़ी पंचायत समिति प्रधान अजय सिंह परमार बाड़ी , उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा बाड़ी नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि होतम सिंह,नगर उपाध्यक्ष अहमद जमा खा जलाल खान नगरपालिका अध्यक्ष सरमथुरा आदि रहे सोसायटी के अध्यक्ष रियाजुद्दीन गौरी टेकेदार, फरीद खां, डॉ सिराज खान, इमरान शहीद, मुस्तकीम, एवम शिविर में दिलीप खा अध्यापक रईस खान व्याख्याता अल्ताफ अहमद मास्टर आमिर खान, रिजवान खान,तारिक गौरी,इरफान अहमद पूर्व चेयरमैन,शकील कुरेशी,भूरा खां, शादाब खां, शेरा खां,मोहम्मद सरफराज,नासिर खान पार्षद ,इस्माइल खान पार्षद ,समीर खान पार्षद ,अनवर खान, जाकिर हुसैन ,आदि ने विशेष योगदान प्रदान किया भविष्य में मुस्लिम युवाओं में इस तरह के आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया गया.


