सीतामढ़ी

वर्चुअल माध्यम से जिला युवा संसद कार्यक्रम का किया गया आयोजन”

वर्चुअल माध्यम से जिला युवा संसद कार्यक्रम का किया गया आयोजन”

सीतामढी बिहार: युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र सीतामढ़ी के तत्वाधान में आज दिनांक 18 फरवरी 2022 को जिला युवा संसद महोत्सव 2021 2022 कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज सीतामढ़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल माध्यम से जूम एप के द्वारा किया गया जिसमें सीतामढ़ी नोडल केंद्र के अंतर्गत शिवहर मोतिहारी एवं समस्तीपुर के युवाओं ने भी भाग लिया। जिला युवा संसद में अतुल्य भारत आयुष्मान भारत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्किल इंडिया डिजिटल इंडिया एवं स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत जैसे बिंदुओं पर युवाओं ने अपने 4 मिनट के विचार रखें। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ विनोद कुमार डॉ ज्योति सुंदरका श्री सुधीर मिश्र श्री नीरज कुमार गोयनका एवं श्री प्रदीप कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में चारों जिलों से नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक जिले से दो लोगों का चयन किया जाएगा जो राज्य युवा संसद में अपने-अपने जिलों से प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्री राधा कृष्ण गोयंका कॉलेज सीतामढ़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रेनू ठाकुर ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अपना विशेष सहयोग प्रदान किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button