(आलोक कुमार तिवारी प्रतिनिधि रीवा)
रीवा एमपी: जनपद पंचायत हनुमना में फोटोयुक्त मतदाता सूची वर्ष 2022 तैयार करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनाती में परिवर्तन किया है। जनपद पंचायत हनुमना के लिए एसडीएम एके सिंह को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार अजय कुमार मिश्रा तथा नायब तहसीलदार भुवनेश्वर सिंह मरावी को तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।


