राजस्थान

मुख्य सचिव के साथ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिले में ई मित्र केन्द्र के माध्यम से ओपीडी पर्चा बनवाने के प्रति लोगों बढ़ा रूझान

मुख्य सचिव के साथ संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिले में ई मित्र केन्द्र के माध्यम से ओपीडी पर्चा बनवाने के प्रति लोगों बढ़ा रूझान

(ओमप्रकाश वर्मा प्रतिनिधि धौलपुर राजस्थान)

जिला कलक्टर ने इस नवाचार पर दिया प्रेजेंटेशन
ओमप्रकाश वर्मा धौलपुर धौलपुर, 19 फरवरी। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सुशासन को लेकर मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वीसी के दौरान जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने जिले में किए गए नवाचारों के बारे में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि सुशासन संकल्प को लेकर जिले में आमजन को सुविधा मुहैया करवाने हेतु अनेक नवाचार किए गए। जिसमें नागरिकों को अस्पतालों में रोगी पर्चा बनवाने हेतु ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करवाई गई। जिसके तहत कोई भी मरीज या उसका परिजन ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क अदाकर रोगी पर्चा बनवा सकता है। जिससे उन्हें घण्टो लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। ई-मित्र द्वारा बनवाए गए ओपीडी पर्चे की वैधता भी 7 दिवस रखी गई है। जिससे मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों तथा जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत आने वाले मरीजों को सुविधा मिली है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में घण्टो खड़े रहने से जो परेशानी होती है उसी से निजात पाने के लिए यह प्रयोग शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अब लोग अस्पताल में दिखाने के लिए लोग अपने घर के आसपास के ई मित्र केन्द्रों पर जाकर अपनी पर्ची बनवा कर अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने की सुविधा मुहैया करवाई गई। शहर में जगन तिराहा, जगदीश तिराहा, गुलाब बाग, ओड़ेला रोड़, सिटी कोतवाली, राजाखेड़ा बायपास, सागर पाडा, पुराना शहर, फूटा दरवाजा स्थित ई-मित्रा केन्द्रों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। इसके अतिरिक्त उप जिला अस्पताल बाड़ी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजाखेड़ा के लिए भी यह सुविधा आमजन को उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि नवम्बर 2019 से शुरू किए गए इस नवाचार से आमजन को लाभ मिला। साथ ही आमजन का रूझान भी ई-मित्र से रोगी पर्चा बनवाने की ओर बढ़ा है। कोरोना महामारी के दौरान सामाजिक दूरी की पालना के समय यह सुविधा आमजन के लिए कारगर सिद्ध हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में किशोर किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में सरकारी तथा निजी विद्यालयों की शिक्षिकाओं को किशोर-किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है।
ई मित्रा केन्द्र के माध्यम से ओपीडी रोगी पर्चा बनवाने के लिए बढ़ा रूझान-
जहां शुरूआती दौरा में नवम्बर एवं दिसम्बर 2019 में जिला अस्पताल धौलपुर द्वारा कुल जारी ओपीडी पर्ची में से ई मित्र द्वारा जारी पर्ची का प्रतिशत 4.32 था। जोकि 2021 में बढ़कर लगभग 45.45 प्रतिशत हो गया। वर्ष 2021 में कुल जारी 4.05 लाख ओपीडी पर्चे में से 1.84 लाख ओपीडी पर्चे ई मित्रा केन्द्र के माध्यम से बनवाए गए। जोकि कुल जारी रोगी पर्चो का 45 प्रतिशत से अधिक है। इसके अतिरिक्त सीएचसी राजाखेड़ा में यह प्रतिशत 45.98 रहा। वहीं उप जिला अस्पताल बाड़ी में यह लगभग 35 प्रतिशत रहा।

ई मित्रा केन्द्र के माध्यम से रोगी पर्चा बनवाने से यह मिले लाभ-
उन्होंने बताया कि ई मित्र केन्द्र के माध्यम से रोगी पर्चा बनवाने से जहां एक ओर अस्पतालों के काउंटर्स पर भारी भीड़ में कमी आई है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं तथा जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत आने वाले मरीजों को सुविधा मिली है। उन्हें अस्पताल में आने के समय अतिरिक्त पारिवारिक सदस्य को पर्चा बनवाने हेतु लाने की समस्या से निजात मिली है। यह ओपीडी पर्चा 7 दिन के लिए मान्य होगा। ई मित्र द्वारा जारी ओपीडी पर्चे के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा ब्लॉक स्तर पर भी उपलब्ध है। इस दौरान मुख्य आयोजना अधिकारी अशोक शर्मा, एसीपी सूचना एवं प्रौद्योगिकी बलभद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button