सीतामढ़ी

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर समन्वय बैठक सह कार्यशाला अयोजित

विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनिधी सीतामढी-

सीतामढी बिहार:उप विकास आयुक्त विनय कुमार की अध्यक्षता में नव अस्तित्व फाउंडेशन एवं यूनिसेफ बिहार के तत्वाधान में जीविका सभा-कक्ष में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर समन्वय बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गयी | कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में DISTRICT MHM ACTION PLAN का विमोचन भी किया गया | कार्यक्रम में सभी संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पावर पॉइंट के माध्यम से पिछले 11 महीनों से सीतामढ़ी जिले के रीगा प्रखंड में चल रहे माहवारी स्वच्छता प्रबंधन परियोजना की विस्तृत जानकारी एवम अनुभवों को साझा की गयी । इसके पूर्व सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम में रीगा प्रखण्ड से जीविका की चार माहवारी की नायिका चंद्रमनी देवी, चन्दा देवी, विभा देवी , सीमा देवी एवं एक किशोरी निधि कुमारी का चयन कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने माहवारी जागरूकता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी दी | उप विकास आयुक्त विनय कुमार ने इस ऐतिहासिक कदम की सराहना की और इस Action Plan को पुरे जिले में लागू करने को लेकर अग्रेतर करवाई का आश्वासन दिया| बैठक में उपस्थित सभी विभागो के अधिकारियों ने अपने अपने विचार साझा किये | ऐतिहासिक व सहरानीय कदम उठाने वाला दूसरा जिला बनने का गौरव सीतामढ़ी को प्राप्त हुआ है। उक्त बैठक मे सिविलसर्जन सीतामढ़ी,डीपीएम जीविका, नव अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्ष पल्लवी सिन्हा , सचिव अमृता सिंह व सीतामढ़ी के जिला समन्वयक उज्जवल कुमार, पूर्णिया के जिला समन्वयक श्रीप्रकाश ठाकुर, प्रखंड समन्वयक ज्योति कुमारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button