
विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनिधी सीतामढी-
15 सीतामढ़ी-शिवहर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के
मतदान केंद्रों के प्रस्ताव के संबंध में जिले के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ समीक्षा बैठक
आयोजित की गई।
सीतामढी बिहार: 15 सीतामढ़ी-सह-शिवहर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में 15 सीतामढ़ी-शिवहर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के
मतदान केंद्रों के प्रस्ताव के संबंध में जिले के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ समीक्षा बैठक
आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 सीतामढ़ी-शिवहर, स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के मतदान हेतु सीतामढ़ी जिले के सही 17 प्रखंडों के कार्यालय में मतदान केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव अनुमोदन हेतु निर्वाचन आयोग को भेजा जा रहा है। उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति भी प्रदान किया। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रस्ताव पर अनुमोदन होने के उपरांत इसकी विस्तृत सूचना सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी। उन्होंने आदर्श आचार संहिता, वाहन परमिशन,एकल विंडो आदि के सम्बंध में भी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दिया
उन्होंने कहा कि नामांकन का कार्य चल रहा है। निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में अभ्यर्थी सहित तीन लोगो की ही अनुमति है। ।
अभ्यर्थी को बिहार में किसी भी विधानसभा के निर्वाचक सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है । जिसका सत्यापित प्रति नाम निर्देशन के समय देना आवश्यक है । इसके अतिरिक्त आयोग के दिशा निर्देश का पालन सुनिश्चित करने हेतु सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी,बिनोद कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार,अवर निर्वाचन पदाधिकारी,मनोज कुमार सहित भाजपा,जदयू,सीपीआईएम, तृणमूल काँग्रेस बसपा रालोसपा आदि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।*



