सीतामढ़ी

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई

सीतामढी बिहार: जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन, खनन परमिट, ईट भट्ठा, जप्त वाहनों को रखने,चेक पोस्ट बनाने,विभाग में प्रतिनियुक्त सुरक्षा बलों आदि से संबंधित कई विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत सभी नदियों की बालू घाटों का जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन को नए सिरे से तैयार कर लोक सुनवाई हेतु 1 माह के लिए जिला के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है । आम जनों की किसी भी तरह की आपत्ति dmositamarhi8@gmail.com एवं मोबाइल नंबर न0 -9135123161 पर संपर्क कर दर्ज कराया जा सकता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करे कि बिना खनन परमिट के कोई भी खनन नही हो। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर लगातार अभियान चलाकर करवाई करे। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि वितीय वर्ष 2021-22 में अब तक जिले में 9252 करोड़ राजस्व की वसूली की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्देशदिया की वित्तिय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए अभियान चलाकर तीव्रगति से लक्ष्य की प्राप्ति करें। उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर सीतामढ़ी राकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमाकांत उपाध्याय सदर सीतामढ़ी, अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी नवीन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेलसंड, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेलसंड, परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी सचिन कुमार, ओएसडी सौरभ कुमार, कार्यपालक अभियंता बेलसंड, सीतामढ़ी, पुपरी, कार्यपालक अभियंता पीएचडी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button