
संपूर्ण समाधान दिवस पर कितनी शिकायत आई कितनी नही किसको पता..!
शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण का दाब करते अधिकारी लेकिन कैसे हो भरोसा..?
साबूत देने पर 10 महिने में नही होती कार्यवाही बचाया जाता मुलजिमों को कारण सम्मान की खातिर..?
जबाव दो जबाव दो जिला अधिकारी, जिला अधीक्षक,..?
इटावा यूपी:सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किये जाने, अवैध कब्जा से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस, राजस्व की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजकर तत्काल समस्या का निराकरण कराये जाने के निर्देश दिये।

उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने तहसील ताखा के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनने के दौरान दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस दिवस पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के प्रति गम्भीर रहकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समयावधि के अन्दर निस्तारण करना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि वह अपने अधीनस्थों पर निर्भर न रहें बल्कि स्वयं निस्तारण की गुणवत्ता को देखें, शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये मोबाइल नम्बर पर उससे शिकायत निस्तारण की जानकारी कर गुणवत्ता परखे।
आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील ताखा क्षेत्रान्तगर्त ग्रामीण अंचलों से आये फरियादियों ने अपने अपने शिकायती पत्र जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किये, जिन्हें पृष्ठांकित कर संबंधित अधिकारियों को समय से निस्तारण हेतु उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में संदीप कुमार पुत्र रनवीर सिंह निवासी रम्पुरा ने आवारा गौवंशों द्वारा किसानों की फसल नष्ट करने से छुटकारा दिलाये जाने,कमलेश कुमार पुत्र बटेश्वर दयाल निवासी नगला खलक ने हैण्डपम्प रिबोर कराये जाने,सरकारी नाली खुलवाये जाने,अमलेश कुमार सहायक अध्यापक उ०प्रा० वि० गदालोट ने 7वें वेतन आयोग के एरियर का भुगतान दिलाये जाने,सुखराम सिंह निवासी ग्राम तजिया ने चकमार्ग में दर्ज गाटा सं० 1222 के रास्ते को खुलवाये जाने, राम औतार पुत्र मलखान सिंह निवासी अदरियापूठ कुदरैल ने खतौनी में दर्ज गाटा सं० 1471/0.0650 से खाद के गढ्ढे हटवाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये, जिन्हें पृष्ठांकित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।

सबाल हम करेंगे पुलिस अधीक्षक,जिला प्रशासन से जबाव दो..?
(क्या पीढित 10 महिने तक तहरीर देता रहेगा , क्या आप लोग उस पीढित को न्याय दिलापाओगे..?
संपूर्ण समाधान दिवस पर कितनी शिकायत आई कितनी नही किसको पता..!
शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण का दाब करते अधिकारी लेकिन कैसे हो भरोसा..?
साबूत देने पर 10 महिने में नही होती कार्यवाही बचाया जाता मुलजिमों को कारण सम्मान की खातिर..?
जबाव दो जबाव दो जिला अधिकारी, जिला अधीक्षक,.
आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित,मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने विकास से संबंधित शिकायतों कोे सुनकर अधीनस्थों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भगवानदास, परियोजना निदेशक डीआरडीए जयकेश त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि आर०एन०सिंह, जिला कृषि अधिकारी अभिनन्दन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उमानाथ, जिला दिब्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रशान्त कुमार, सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



