सूखा और बाढ से निपटने के लिए 23 मई को दोपहर 1 बजे कलेक्टर सभागार में बैठक का आयोजन
इटावा यूपी :अपर जिलाधिकारी वि०रा० जय प्रकाश ने बताया कि सम्भावित बाढ़ एवं सूखा से निपटने के लिए तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में दि० 23 मई 2022 को अपराह्न 1.00 बजे कलक्टेट स्थित सभागार में बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि बैठक में समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।


