विशाल समाचार इटावा टीम
बाढ से सुरक्षा के लिए किया टीमों का गठन -भगवानदास चिकित्साधिकारी
इटावा यूपी: मुख्य चिकित्साधिकारी डा० भगवानदास ने बताया बाढ़ के प्रभावी नियंत्रण हेतु कार्य योजना बनायी गयी है, बाढ़ के प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीमों का गठन किया गया है, सभी चिकित्सालयों में ओ.आर.एस.पाउडर,क्लोरीन की गोली,आई.वी.फलूड एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवायें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। जनमानस को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कूप विसंक्रमण एवं क्लोरीनेशन कराया जा रहा है,बाढ़ से बचाव हेतु जनमानस को आशा,एएनएम द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है जिला चिकित्सालय एवं सामु० स्वा० केन्द्रों को बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों के उपचार हेतु तैयार रहने के निर्देश दिये गये है एवं एन.टी.स्नैक वीनम उपलब्ध है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रोगियो को ले जाने हेतु एम्बुलेन्स की व्यवस्था की गयी है।
उन्होने बताया कि जनपद स्तर पर बाढ़ नियंत्रण टीमों को गठन किया गया है जिसका नोडल अधिकारी डा. यतेन्द्र राजपूत बनाया गया है उनका मो.नं. 8126741231 है एवं टीम अन्य सदस्य डा.नीलिमा राजपूत चिकित्साधिकारी मो.नं.8218220051,हर विलास सिंह एच.एस.म.नं. 8279835806, निखिल राठौर बी.एच.डब्ल्यू मो.नं. 7417568007,कमलेश कुमार वार्ड बाॅय मो.नं. 7037618088 एवं मुहम्मद सत्तार वाहन चालक जिनका मो.नं. 9411857749 है ।


