ताजा समाचारमुंबई

मुंबई में अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया है रेड अलर्ट

मुंबई में अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया है रेड अलर्ट

सावधान! मुंबई में अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया है रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने आज दोपहर एक बजे से अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। एएनआई ने आईएमडी के हवाले से कहा है कि मुंबईकरों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी यात्रा इसी हिसाब से बनाएं।
सावधान! मुंबई में अगले 24 घंटे मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग ने आज दोपहर एक बजे से अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने आईएमडी के हवाले से कहा है, ”हम मुंबईकरों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी यात्रा और कार्यक्रम की योजना मौसम के हालात को देखकर बनाएं।”
समुद्र तट पर जाने से लोगों को रोका
मुंबई में लोगों को 10 जुलाई तक समंदर के तट पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। बृन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक आदेश जारी कर लोगों को उन दिनों समुद्री तट पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया जब आईएमडी ने भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ या ‘रेल अलर्ट’ जारी किया हो। बीएमसी ने कहा कि हालांकि तट भारी बारिश की चेतावनी वाले दिन भी सुबह छह से सुबह 10 बजे तक खुले रहेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि अरब सागर में लोगों के डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button