अपराधउत्तर प्रदेश

ग्राम पंचायत का रास्ता काटा, प्रधान ने तीन पर कराया मुकदमा

ग्राम पंचायत का रास्ता काटा, प्रधान ने तीन पर कराया मुकदमा
(बलिया) स्थानीय ब्लाक के देवलवीर ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा बनवाए गए रास्ते को कुछ अराजक तत्वों द्वारा काट दिया…

शहर (बलिया): स्थानीय ब्लाक के देवलवीर ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा बनवाए गए रास्ते को कुछ अराजक तत्वों द्वारा काट दिया गया। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान की तहरीर पर भीमपुरा थाना में तीन लोगों के विरुद्ध शुक्रवार की शाम मुकदमा दर्ज किया गया है।

देवलबीर के प्रधान अश्विनी कुमार सिंह ने भीमपुरा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा एक रास्ता चकबंद का कार्य ककराबासो पट्टी से पुरवा तक करवाया गया था। लेखपाल द्वारा नापी के बाद मिले आख्या पर पुलिस की मौजूदगी मर कार्य पूर्ण कराया गया। चक निर्माण के 4 महीना बाद जंगी यादव व विशाल यादव ने उस रास्ते को काट दिया। इसकी लिखित सूचना नगरा थाना को दी गई थी। 21 जुलाई को एक बार फिर विकास यादव व विशाल यादव बचे हुए रास्ते को काट रहे थे। मामला संज्ञान में आते ही 112 नम्बर पुलिस को बुलाकर उक्त रास्ते को काटने से किसी तरह रोका गया। प्रधान द्वारा तहरीर में उस समय की वीडियो भी मौजूद होने की बात कही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button