अपराध

दरभंगा:-अपराधियों युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंका!

धर्मेंद्र पांडेय की रिपोर्ट :

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव के रहने वाले बम बम झा की निर्मम हत्या कर शव को तालाब में फेंक कर अपराधी फरार हो गये।जब आज पानी मे तैरता शव राहगीरों ने देखा तो इलाके में सनसनी फैल गया।
पानी मे तैरते शव को जब बाहर निकाला गया तो शव की पहचान गांव के ही बम बम झा के रूप में हुई बम बम झा अपने ही गांव के बाजार में पान की दुकान कर अपना जीविका चला रहा था।हर दिन की तरह जब बीती रात बम बम झा दुकान बंद कर घर नही पहुचा तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू किया लेकिन पूरी रात खोजबीन के वावजूद बम बम झा नही मिले।जब सुबह तालाब में तैरता शव मिला तब परिजनों को पता चला कि उनकी हत्या कर दिया गया है।

तालाब से कुछ ही दूरी पर बगीचे में बम बम झा का बाइक भी मिला साथ ही बाइक के पास खून भी फैला हुआ है।वही मृतक के सर पर चोट के निशान है साथ ही गले मे गहरे घाव का निशान है ।जिसके बाद परिजनों ने हत्या होने की बात कही है।
वही मृतक की दादी ने हत्या के पीछे गांव के बगल के ही कमलपुर गांव के रहने वाले विकास पर हत्या का आरोप लगाते हुए रुपया की लेंन देंन में हत्या करने की बात कही है।साथ ही कहा की रात आठ बजे विकास ही मेरे पोते को बुलाया था उसी ने हत्या किया है।

वही शव मिलने के बाद आक्रोशित हो ग्रामीणों ने शिवनगर घाट से सुपौल जाने वाले मुख्य सड़क के विष्णुपुर में शव को रख सड़क जाम कर शव के साथ प्रदर्शन करने लगे।स्थानीयों का आक्रोश पुलिस के खिलाफ है पुलिस पर आरोप है कि इलाके में नशेड़ियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया जाता है लेकिन पुलिस न ही नशेड़ियों के खिलाफ करावाई करती है न ही तस्करों के खिलाफ।वही स्थानीय सड़क जाम कर मौके पर एसएसपी को बुलाने के जिद्द पर पर खड़े रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button