इटावा

लिंग आधारित भेदभाव मिटाने के लिए महिलाओं ने बुलन्द की आवाज

लिंग आधारित भेदभाव मिटाने के लिए महिलाओं ने बुलन्द की आवाज

विकास भवन से महिलाओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

विभागों द्वारा लगाए 10 स्टॉल

विशाल समाचार टीम इटावा यूपी :-

इटावा यूपी :अवनीश राय जिलाधिकारी के निर्देशन में राष्ट्रीय जेंडर अभियान के अंतर्गत प्रेरणा सभागार, विकास भवन में गुरुवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त विभागों द्वारा महिलाओं के विकास के लिए शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। विकास भवन सभागार से जागरूकता रैली निकाली गई। प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। महिलाओं ने लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध गगनभेदी नारे लगाते हुए डीएम चौराहे से होकर अंबेडकर चौराहे के रास्ते विकास भवन सभागार में आकर कार्यशाला में तब्दील हो गई। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित लोगों को लिंग भेदभाव नहीं करने के लिए शपथ दिलाई। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने कहा कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय जेंडर अभियान का प्रमुख उद्देश्य है कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा या भेदभाव समाज से दूर किया जाए और सभी महिलाएं जागरूक होकर कहें ‘सहेंगे नहीं कहेंगे’। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन लिंग भेद मिटाने के लिए अभी भी सामुदायिक रूप से जागरूकता की आवश्यकता है।

img src=”https://vishalsamachar.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221215-WA0009-300×200.jpg” alt=”” width=”300″ height=”200″ class=”alignnone size-medium wp-image-24079″ />
बृजमोहन अम्बेड, उपायुक्त स्वरोजगार ने स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जनपद में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अलग पहचान बना रही हैं जो कहीं ना कहीं महिला सशक्तिकरण को बल दे रहा है। इसलिए लिंग भेद मिटाने में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनना आवश्यक है। राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत सभी विभागों ने विकास भवन में अपनी-अपनी स्टॉल लगाया व स्टोलों पर जाकर मुख्य विकास अधिकारी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

दीनदयाल, जिला विकास अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन में महिलाओं की भागीदारी से आर्थिक स्थिति में बदलाव हुआ है। घर में सम्मान बढ़ा है।

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने संवैधानिक अधिकारों से उपयोग करना चाहिए। यतेंद्र राजपूत ने कहा कि जब लड़की स्वस्थ्य होगी तो, स्वस्थ्य मां बनेगी। सूरज सिंह , जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि महिलाए खुशी और सशक्त होगी तभी देश का समुचित विकास होगा। शौकत अली उपायुक्त मनरेगा, लतिका सिंह सीडीपीओ, सहायक श्रम आयुक्त श्वेता गर्ग आदि ने अपने-अपने विभाग के साथ किए योजनाओं की जानकारी दी।
जीतेश श्रीवास्तव डीएमएम ने बताया कि महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिया जाना चाहिए, जिससे महिला एवं पुरुषों के बीच में जो विभेदीकरण है, उसको उसको कम किया जा सके
कार्यक्रम का चालक का संचालन डीआरपी निहारिका शुक्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नंदकिशोर साह जिला मिशन प्रबंधक ने किया।
मौके पर जिला मिशन प्रबंधक जितेश श्रीवास्तव, दीपेंद्र सिंह तोमर, सूर्य नारायण पाण्डेय, संतोष कुशवाहा, विप्लव भूषण, एडीओ आईएसबी अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में जम्मू की महिलाएं बैंक सखी समूह सखी सीआरपी आंगनवाड़ी पुलिस विभाग जेजुरी महिलाएं मौजूद रहीं।

इन्हें सम्मानित किया गया
आयोजित कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मुख्य विकास अधिकारी के हाथों सम्मानित किया गया।जिसमें पुलिस विभाग से 12 महिलाएं, समाज कल्याण विभाग से 3 महिलाएं,स्वास्थ्य विभाग से 6 महिलाएं, आईसीडीएस विभाग की 9 महिलाओं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सहायता समूह की 20 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विभागों द्वारा लगाए 10 स्टॉल

विकास भवन में विभागों द्वारा अपने अपने विकास योजनाओं की स्टॉल लगाई गई, जिसमें मुख्य रुप से स्ट्रॉबेरी, मोर पंख, मिठाई बनाने का डिब्बा, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी स्टॉल लगाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button