
विधानसभा अध्यक्ष ने खुरहा में आदिवासी बस्ती में सौजन्य भेंट की
आलोक कुमार तिवारी प्रतिनिधि रीवा
रीवा . विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने खुरहा आदिवासी बस्ती पहुंचकर वहां के रहवासियों से सौजन्य भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने बस्ती में लोगों की समस्यायें सुनीं तथा उनके निराकरण के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री गौतम ने इस अवसर पर कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों की उन्नति के लिये सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। विकास कार्यों के साथ ही हितग्राहीमूलक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आदिवासी बस्ती में प्राप्त समस्याओं को शीघ्र निराकृत किये जाने के लिये आश्वस्त किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र शुक्ल, अखिलेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह चंदेल, पुष्पेन्द्र गौतम, प्रमोद उर्मलिया सहित बड़ी संख्या में बस्ती वासी उपस्थित रहे। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ग्राम शाह में अंजनी प्रसाद पाण्डेय के निवास में आयोजित बालमीकी कथा में भी शामिल हुए।
