
राजस्थान में फिर हैवानियत: 16 साल की लड़की का अपहरण, 2 युवकों ने किया गैंगरेप, फिर...
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर शहर कोतवाली इलाके में दो युवक 16 साल की लड़की का अपहरण कर उससे गैंगरेप करके फरार हो गए. गैंगरेप की वारदात को अंजाम चंबल के जंगलों में दिया गया. पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान कर ली है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
धौलपुर. पूर्वी राजस्थान में स्थित धौलपुर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे गैंगरेप (Gangrape) करने की खौफनाक वारदात सामने आई है. आरोपी सामूहिक दुष्कर्म कर पीड़िता को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए. आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम चंबल के बीहड़ों में दिया. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान भी कर ली है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.


