इटावा

नहर में युवक डूबा युवक बाऊथ गांव का रहने वाला

नहर में युवक डूबा युवक बाऊथ गांव का रहने वाला

इटावा से विशाल समाचार टीम की रिपोर्ट 

इटावा यूपी: वताया जा रहा है कि बलरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बाउथ गांव के मोहल्ला तुलसी नगर के रहने वाले राजमिस्त्री का दूसरे नंबर का बेटा अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था नहाने के दौरान नगला तिवारी के पास भोगनीपुर गंग नहर में डूब गया जिसकी पुलिस के साथ गोताखोर टीम तलाश कर रही है।
विवरण के अनुसार बाउथ गांव के मोहल्ला तुलसी नगर के रहने वाले कृषक के साथ राजमिस्त्री का काम करने वाले राम अवतार का पांच पुत्रों में से दूसरे नंबर का लगभग 18 वर्षीय पुत्र संकित अपने दोस्तों के साथ भोगनीपुर गंग नहर में इटावा फिरोजाबाद जिले के बॉर्डर पर स्थित तुलसी नगर गांव के सामने स्थित नहर पुल पर अपने दोस्तों के साथ घर से 11:00 बजे नहाने की कहकर निकला था। बताया गया है कि लगभग पौने एक बजे नहाने के दौरान संकित नहर के अंदर गहरे पानी में चला गया जिसे उसके साथ आए दोस्तों ने बचाने का काफी भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली फिर उसके बाद उन दोस्तों ने सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में गांव के लोगों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे बलरई थाना निरीक्षक अल्मा अहिरवार ने गोताखोरों को बुलाकर भोगनीपुर गंग नहर में खोजबीन की जा रही थी। खबर लिखे जाने तक नहर में डूबे युवक का सुराग नहीं मिला था। इटावा से बुलाये गए चार गोताखोरों की टीम ने लगभग 7किलोमीटर दूर तक खोजबीन की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button