इटावा

नगर के ईदगाह पर नमाजियों ने नमाज अदा की..

नगर के ईदगाह पर नमाजियों ने नमाज अदा की..

 

इटावा से विशाल समाचार टीम की रिपोर्ट

इटावा यूपी: जसवन्तनगर में ईद उल जुहा की नमाज यहाँ के ईदगाह पर गुरुवार को नगर व ग्रामीण इलाको से आये हजारों नमाजियों ने पूरे अहतराम और अकीदत से अदा की और इस मुबारक मौके को देने के लिए तमाम मोमिनो और नमाजियों ने परवर दिगार का शुक्र अदा किया अपने व मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी।

नमाज ईदगाह के इमाम हाफिज मोहम्मद आसिफ चिश्ती ने अदा करायी। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकवाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। इस बार खास बात यह देखने को मिली कि राजनैतिक बड़े नेताओं की जमात ईदगाह से नदारद थी। दरअसल हाल फिलहाल कोई भी चुनाव करीब नहीं है इसी वजह से नेताओं ने अपना वक़्त जाया करने आना गवारा नही किया। हालांकि पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण, अजेंद्र सिंह गौर आदि ईदगाह में गले मिलना नहीं भूले उन्होंने सभी को बकरीद की मुबारकबाद दी।

उपजिलाधिकारी कौशल कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, तहसीलदार प्रभात राय नमाज ख़त्म होने के बाद नमाजियों से गले मिले और मुबारक मौके की बधाई दी। हाजी शमीम पप्पू, हाजी मो. अहसान, राशिद सिद्दीकी, शहाबुद्दीन, मोहम्मद आसिफ, मो.जहीर, मो.फारुख, बसपा नेता मो.हासिम आदि ने भी नमाजियों को बधाइयाँ दीं। ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिद कुरूसेना में इमाम हारून साहब ने नमाज अदा कराई और बाद में नमाज के मोमिनो ने अपने-अपने घरों में पहुँचकर कुर्बानी की रश्म अदा की। ईद त्यौहार को लेकर पुलिस और प्रशासन काफी सतर्क रहा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी उपनिरीक्षक कपिल चौधरी, करणवीर सिंह समेत पुलिस व पीएसी बल नमाज ख़त्म होने तक अमले संग ईदगाह पर डटे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button