
रिपोर्ट जयसिंह गुर्जर धौलपुर
गौतम बुध वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित 23 ग्रामीण क्षेत्रों से युवतियों टीवी के लिए सोलर लाइटिंग असेंबलर के प्रशिक्षण कोर्स का समापन

सोलर एनर्जी क्षेत्र में महिलाओं को मिलेगा रोजगार
धौलपुर जिले में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत गौतम बुध वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित 23 ग्रामीण क्षेत्रों से युवतियों टीवी के लिए सोलर लाइटिंग असेंबलर के प्रशिक्षण कोर्स का समापन हो गया आज कोर्स के अंतिम दिन बाहर से आए असेसर द्वारा कोर्स की गुववक्ता को परखने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया और मौखिक परीक्षा भी ली गई गौतम बुध वेलफेयर सोसायटी के सफल संचालन की वजय से कौशल विकास केंद्र का परिणाम शत प्रतिशत रहा आज के अवसर पर कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक द्वारा सफल प्रशिक्षण लेने वाली युवतियों को रोजगार के अवसर उनके सामने रखे और उनको बताया कि जो भी सफल अभ्यर्थी रोजगार करना चाहता है उसको रोजगार निश्चित रूप से उपलब्ध है युवतियों ने रोजगार के प्रति भी काफी उत्साह देखा गया आज के अवसर पर राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम की ओर से जिला कौशल समन्वयक सुरेन्द्र सिंह एवम एसेसर जयप्रकाश केंद्र प्रबंधक योगेश कुमार यादव विनोद कुमार त्यागी महावीर त्यागी प्रशिक्षक मनोज कुमार नीरज कुमारी ने भाग लिया


