राजस्थान

मनियां सीएचसी के समस्त नर्सेज कार्मिकों द्वारा किया गया दो घण्टे का कार्य बहिष्कार

रिपोर्ट जयसिंह गुर्जर धौलपुर

मनियां सीएचसी के समस्त नर्सेज कार्मिकों द्वारा किया गया दो घण्टे का कार्य बहिष्कार

*जिला सहसंयोजक केशव देव मल्हैला* ने बताया कि नर्सेज कर्मियों के द्वारा 11 सूत्रीय मांगों के लिए प्रदेशव्यापी धरना प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर 18 जुलाई से सम्पूर्ण राज्य भर में जारी है ।
आज मनियां सीएचसी पर दो घण्टे का विरोध प्रदर्शन एवम् गेट मीटिंग सीनियर नर्सिंग ऑफिसर राजेन्द्र राठौड़ एवम् लक्ष्मण सिंह राजपूत के नेतृत्व में दिया गया ।
जिला सहसंयोजक धर्म सिंह गुर्जर ने बताया उक्त विरोध प्रदर्शन के दौरान आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित किया गया ।
इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर गिर्राज पाठक , शेर सिंह , धन सिंह , मदन सिंह, पवन कुमार , कृष्णा , कुसुम , राधा , काजल ,आरती , ज्योति , करीना आदि नर्सेज कर्मचारी सम्मिलित हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button