इटावा यूपी :(विशाल समाचार नेटवर्क टीम इटावा)
रोजगार योजना (एस०आर०एम०एस०) के अन्तर्गत स्वयं का रोजगार करने के इच्छुक स्वच्छकार एवं उनके आश्रितों को बैंक के माध्यम से ऋण एवं अनुदान उपलब्ध योजना संचालित
जिला प्रबन्धक उ०प्र०अनु०जाति वित्त एवं विकास निगम लि०रविन्द्र कुमार शशि ने बताया कि एम०एस०अधिनियम-2013 के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा कराये गये सर्वेक्षण में चिन्हित स्वच्छकारों एवं उनके आश्रितों के पुनर्वास की स्व रोजगार योजना (एस०आर०एम०एस०) के अन्तर्गत स्वयं का रोजगार करने के इच्छुक स्वच्छकार एवं उनके आश्रितों को बैंक के माध्यम से ऋण एवं अनुदान उपलब्ध कराकर स्वरोजगारी बनाये जाने की योजना संचालित है।
अतः स्वयं का व्यवसाय करने के इच्छुक चिन्हितत स्वच्छकार एवं उनके आश्रित अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ आधार प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र बैंक पास बुक की छाया प्रति के अतिरिक्त दो नवीनतम फोटो संलग्न कर जिला प्रबन्धक उ०प्र०अनु०जाति वित्त एवं विकास निगम लि० कार्यालय में अथवा अपने विकास खण्ड कार्यालय में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी (स०क०) के पास तथा नगरीय/शहरी क्षेत्र के निवासी विकास भवन इटावा स्थित जिला प्रबन्धक उ०प्र०अनु०जाति वित्त एवं विकास निगम लि० कार्यालय कक्ष सं. 62 में दिनांक 31 अगस्त ,2023 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं, तदोपरान्त लाभार्थियों के चयन की कार्यवाही की जायेगी। विशेष जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थित कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।



