सीतामढ़ी

डुमरा हवाई अड्डा मैदान में लगा स्टेट हैंडलम एक्सपो

रिपोर्ट विशाल समाचार टीम सीतामढ़ी

डुमरा हवाई अड्डा मैदान में लगा स्टेट हैंडलम एक्सपो

विभिन्न राज्यों के हैंडलूम एवं सिल्क के वस्त्रों की बिक्री एवं प्रदर्शनी की जा रही है

जिला पदाधिकारी स्वयं पहुंचे एक्सपो में कहा कि हस्तकरघा क्षेत्र हमारे देश की समृद्ध और विभिन्न सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

NHDP योजना अंतर्गत वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा State handlum Expo* सीतामढ़ी में 6अक्तूबर से 19अक्तूबर तक डुमरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित किया गया है। स्टेट हैंडलूम एक्सपो में विभिन्न राज्यों के हैंडलूम एवं सिल्क वस्त्रों की बिक्री एवं प्रदर्शनी की जा रही है। इसमें खादी वस्त्रों का स्टॉल ,हैंडीक्राफ्ट का स्टॉल, कश्मीर का ऊनी शॉल, बंगाल की तांत की साड़ी , भागलपुरी सिल्क के कपड़े ,बनारस की साड़ियां ,ऊनी जैकेट,गया का कंबल* इत्यादि के स्टाल लगाए गए हैं। अन्य राज्य से आए उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी की जा रही है। हेंडलम एक्सपो 19अक्तूबर तक चलेगा।
कल देर शाम जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा हैंडलूम एक्सपो का विजिट किया गया। वे सभी स्टॉल पर गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हैंडलूम एक्सपो के आयोजन से बुनकरों को लोकल बाजार उपलब्ध होता है। साथ ही बुनकरों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। कहा कि हस्तकरघा क्षेत्र हमारे देश की समृद्ध और विभिन्न सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सभी का दायित्व है कि हम इन्हें बेहतर मार्केट दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button