सीतामढ़ी

मेजरगंज प्रखंड के बहेरा पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा

मेजरगंज प्रखंड के बहेरा पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सरकार के विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की दी गई जानकारीलाभुकों ने साझा किए अनुभव

आम जनता एवं माननीय जन प्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायत एवं सुझावों पर होगी त्वरित कार्रवाई:- जिलाधिकारी

*जिलाधिकारी ने जिले के युवाओं से आर्थिक हल ,युवाओं का बल निश्चय योजना के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम ,स्वयं सहायता भत्ता योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का किया अपील*

*आम लोगों की समस्याओं का निराकरण एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में पुलिस विभाग पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कर रहा है कार्य।* पुलिस अधीक्षक

सरकार के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार– प्रसार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक हो, इस बाबत पंचायत स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज जिला प्रशासन सीतामढ़ी के द्वारा मेजरगंज प्रखंड के बहेरा पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी आम लोगों को उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से लाभान्वित लाभुकों के द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। वही जीविका के सहयोग से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही महिलाओं ने भी अपनी बात रखी। सूचना जन संपर्क विभाग के नुक्कड़ नाटक टीम के द्वारा गीत एवं संगीत के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे जिन्हें संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हम आपके पंचायत में इसलिए आए हैं कि आपको सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे सके। जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ लेने से लोग वंचित रह जाते हैं। सरकार के महत्वपूर्ण विभागों के द्वारा आम जन के हित के मद्देनजर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि बेटियों के शिक्षा के प्रति जागरूक रहे। समाज की विभिन्न सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा और बाल विवाह का विरोध करें। इन कुरीतियों को जड़ से उखाड़ना सरकार का संकल्प है और ऐसा आपके सहयोग के बिना संभव नहीं है। योजनाओं को और विस्तृत रूप देने के लिए आपके सुझाव/ फीडबैक भी अत्यंत आवश्यक है।

वही पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है और इसी संकल्प के साथ हम कार्य कर रहे हैं।विशेष कर महिलाओं के समस्याओं के निराकरण के मद्देनजर पुलिस विभाग पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाने में अपर थाना अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया और जिला प्रशासन के द्वारा की गई इस पहल की उन्होंने सराहना भी की। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का बारी-बारी से निरीक्षण पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी के द्वारा किया गया। वही स्टॉल के माध्यम से भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों को सुलभ कराई गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनुमंडल अधिकारी ,सदर प्रशांत कुमार ने किया। मौके पर सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button