सीतामढ़ी

भुतही महावीरी झंडा कार्यक्रम की सफलतापूर्ण आयोजन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट

भुतही महावीरी झंडा कार्यक्रम की सफलतापूर्ण आयोजन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट

रिपोर्ट विकेश कुमार पुर्वे सीतामढ़ी

पर्याप्त संख्या में पुलिस प्राधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की की गई प्रतिनियुक्ति
अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर रखी जा रही है पैनी नजर

भुतही महावीरी झंडा(04 एवं 05नवंबर)कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के निमित्त पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। भुतही में महावीरी झंडा के आयोजन के निमित्त विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था मुकम्मल की जा चुकी है।शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है। निर्देश दिया गया है कि सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर हर हाल में उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनबरसा एवं थानाध्यक्ष कन्हौली, भुतही पूरे प्रखंड में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदाई होंगे।इस संबंध में जिला अग्निशमन पदाधिकारी ,सिविल सर्जन सीतामढ़ी, अधीक्षक मद्ध निषेध,समादेष्टा एस एस बी 51वी बटालियन, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल ,नगर आयुक्त नगर निगम सीतामढ़ी, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल इत्यादि को आवश्यक निर्देश दिए गए है।

नियंत्रण कक्ष इस अवसर पर 4 नवंबर 2023 के सुबह 6:00 बजे से 6 नवंबर 2023 के 10:00 बजे पूर्वाह्न तक जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय सीतामढ़ी में दूरभाष संख्या 06226–250316–17,18,20,21 पर नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा।

सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर प्रशासन चौकस

किसी भी तरह के अफवाहों को फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सामाजिक सद्भाव में खलल डालने वाले तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button