Uncategorized

उत्तराखंड: 2.13 लाख आयुष्मान कार्ड और 4.3 लाख की आभा आईडी बनीं, प्रदेश में दिसंबर तक चलेगा अभियान

उत्तराखंड: 2.13 लाख आयुष्मान कार्ड और 4.3 लाख की आभा आईडी बनीं, प्रदेश में दिसंबर तक चलेगा अभियान

विशाल समाचार नेटवर्क न्यूज

देहरादून जिले में सबसे अधिक 13.19 लाख लोगों की आभा आईडी बनाई गई। राज्य में 54.38 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें से 2.13 लाख आयुष्मान कार्ड अभियान के तहत बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान की लगातार की निगरानी की जा रही है।
[ प्रदेश में चल रहे आयुष्मान भव अभियान से आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने में सकारात्मक नतीजे मिल रहे हैं। 17 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 2.13 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड और 4.3 लाख की आभा आईडी बनाई गई। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा।

 

 

 

 

प्रदेश सरकार ने मार्च 2024 तक शत प्रतिशत लोगों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी व पांच वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button