
खड़की स्टेशन के नजदीक स्थित दो रेल फाटक दो दिन बंद रहेंगे
पुणे – लोनावला रेलमार्ग पर खड़की – चिंचवड स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 185/5-6 पर स्थित रेलवे फाटक सं. 62/AA तथा रेलवे किमी 183/4-5 स्थित रेलवे फाटक 62 A खड़की स्टेशन के नजदीक चल रहे इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग के तकनीकी कार्य के चलते शनिवार दिनांक 25 नवंबर 20.20 बजे से रविवार दिनांक 26 नवंबर 18.20 बजे तक सडक यातायात के लिये बंद रहेंगे I उपरोक्त अवधि में इन रेलवे फाटकों के नजदीक ही स्थित सबवे एवं रोड ओवर ब्रिज सड़क यातायात हेतु विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा I


