
नशे की तरफ जा रही हमारी युवा पीढ़ी को भटकने से रोका जा सकेगा – मनेश कुमार मीना
रिपोर्ट पुरुषोत्तम कुमार महतो सीतामढ़ी
आज देश में कहीं से कोई भी व्यक्ति नशे का कोई भी सामान खरीद सकता है। उसे ना कोई रोकने वाला है ना कोई टोकने वाला है। नशे का सामान बेचने वाले सौदागर दिनों दिन धनवान होते जा रहे हैं।
दुनिया का कोई भी ऐसा देश नहीं है जहां के लोगों को नशे कि लत नहीं लगी हो। भारत में तो स्थिति और भी बदतर हो रही है। विशेषकर युवा वर्ग में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति समाज व राष्ट्र के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। नशे की लत के कारण बहुत से नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो चुका है। कार्यक्रम का उद्देश्य है लोगों को नशे की बुरी आदत से छुटकारा दिलाना तथा उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाना हैं। यह अच्छी बात है कि इस दिन लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। लोगों को सचेत किया जाता है, सावधान किया जाता है। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, अनुसूचित जाति थाना सीतामढ़ी एवं अन्य जगहों पर बैनर पोस्टर पम्पलेट एवं प्रभात फेरी द्वारा नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। अवसर परिचर्चा भवन डुमरा में जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक, गैर संचारी रोग प्राधिकारी , पदाधिकारी, मध निषेध विभाग पदाधिकारी, जिविका दीदी के जिला विधान परिषद श्रीमती रेखा कुमारी, सिविल सर्जन, सुरेश चंद्र लाल, कार्यक्रम प्रबंधक , गैर संचारी कोषांग के मनोज कुमार, नेहा , रंभा, भारती कुमारी,अनुसूचित जाति थाना के थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे जिसमें लोगों को नशा का प्रयोग करने से होने वाले बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया और नशा का त्याग करने के लिए प्रेरित किया गया । गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि नशा का प्रयोग करने से शारीरिक एवं मानसिक बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है और जितने भी मादक पदार्थ है, उसे हमारा वातावरण भी प्रदूषित होता है और उसकी वजह से जो लोग नासा का सेवन नहीं करते हैं उनमें भी अन्य गंभीर बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है जैसे कैंसर (मुंह का कैंसर, फेफड़े का कैंसर इत्यादि गंभीर बीमारी होता है अतः लोगों को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जागरूक किया गया।


