इटावाहादसा

विटानी कुँअर का सोमवार को 90 वर्ष की आयु में सुबह पाँच बजे निधन हो गया। गांव गढ़ी दलेल में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

विटानी कुँअर का सोमवार को 90 वर्ष की आयु में सुबह पाँच बजे निधन हो गया। गांव गढ़ी दलेल में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

रिपोर्ट विशाल समाचार नेटवर्क न्यूज

इटावा यूपी: तहसील जसवन्तनगर जनपद इटावा क्षेत्र  के गाँव गढ़ी दलेल के रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कोमल सिंह की पत्नी विटानी कुँअर का सोमवार को 90 वर्ष की आयु में सुबह पाँच बजे निधन हो गया। गांव गढ़ी दलेल में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसमें प्रशासन के अधिकारियों सहित आसपास के क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण शामिल हुए।
विटानी कुँअर के पति स्वर्गीय कोमल सिंह फौज में भर्ती होकर आजाद हिंद फौज में शामिल हुए। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। विटानी कुँअर के अंतिम संस्कार में प्रशासन की तरफ से तहसीलदार भूपेन्द्र विक्रम सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बलरई थाना निरीक्षक राजेन्द्र विक्रम सिंह की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से समिति के सदस्यों सहित  क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन  श्रंद्धाजलि अर्पित की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button