
जिले में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों /की गई प्रतिनियुक्तिया
उत्कृष् भीड प्रबंधन, सुगम यातायात ए सुदृढ़ विधि व्यवस्था संधारण हेतु पदाधिकारी को दिए गए निर्देश
जिला नियंत्रण कक्ष से भी की जाएगी निगरानी अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध होगी कठोर कानूनी कारवाई
सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर
विशाल समाचार टीम सीतामढ़ी
महाशिवरात्रि– 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण /सद्भावना पूर्ण महाशिवरात्रि पूजा के आयोजन के मद्देनजर दंडाधिकारियों पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों के प्रति नियुक्ति कर दी गई है। महाशिवरात्रि पर्व के संपन्न होने तक विशेष निगरानी रखने, सतर्कता बरतने के साथ ही सुरक्षा मूलक करवाई का निर्देश दिया गया है। निर्देश दिया गया है कि सभी अंचल पुलिस निरीक्षक ,थानाध्यक्ष 08 मार्च 2024 को प्रातः 6:00 बजे से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित शिव विवाह कार्यक्रम समाप्त होने तक अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभावकारी ढंग से गश्ती का कार्य करेंगे। संदिग्ध एवं उपद्रवी तत्वों पर भी विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
नियंत्रण कक्ष
महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला मुख्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष 08 मार्च के प्रातः 7:00 से दिनांक 9 मार्च के प्रातः 7:00 बजे तक जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में दूरभाष संख्या– 06226– 250 316 एवं 250317 पर कार्यरत रहेगा जिसमें रोस्टर के अनुसार प्रतिनियुक्त कर्मी उक्त अवसर पर पालीवार कार्यरत रहेंगे।पुपरी एवं बेलसंड अनुमंडल के लिए नियंत्रण कक्ष अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी और बेलसंड के कार्यालय प्रकोष्ठ में उक्त अवधि के लिए कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या06228–224289/224811 तथा 281600 है।
नगर निगम सहित सभी महत्वपूर्ण विभाग को दिए गए निर्देश
नगर आयुक्त नगर निगम एवं सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने नगर निकाय क्षेत्र में पड़ने वाले शिव मंदिर, मठ, मंदिर के मार्गों के आसपास नियमित साफ सफाई ,ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि का छिड़काव करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है कि एक एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा दल के साथ जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। जिला अग्निशमन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि महाशिवरात्रि की अवसर पर फायर ब्रिगेड यूनिट की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्था भी उपलब्ध रखेंगे।
थानावार दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों/ पुलिस बलों की की गई प्रतिनियुक्ति।
विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर सभी तीनों अनुमंडल में थाना वार पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सीतामढ़ी अनुमंडल में थानावार कुल 130 दंडाधिकारियों एवं 130 पुलिस पदाधिकारियों, पुपरी अनुमंडल में थाना वार 68 दंडाधिकारी एवं 68 पुलिस पदाधिकारियों एवं बेलसंड अनुमंडल में थाना वार 10 दंडाधिकारी एवं 10 पुलिस पदाधिकारियों प्रतिनियुक्ति की गई है।
सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर
महाशिवरात्रि के मौके सोशल मीडिया पर फिर पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल पूर्ण रूप से सक्रिय होकर कार्य कर रहा है। भ्रामक और फेक ऑडियो /वीडियो पोस्ट करने पर आईपीसी एवं आईटी एक्ट के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


