जिले के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र अनुज्ञप्ति पर धारित शस्त्रों का थानावार भौतिक सत्यापन के लिए तिथि निर्धारित किया गया था। उक्त तिथि को सत्यापित नहीं कराए गए अनुज्ञप्तिधारियों के लिए अंतिम तिथि का निर्धारण करते हुए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
विशाल समाचार टीम सीतामढ़ी
जिले के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र अनुज्ञप्ति पर धारित शस्त्रों का थानावार भौतिक सत्यापन के लिए तिथि निर्धारित किया गया था। उक्त तिथि को सत्यापित नहीं कराए गए अनुज्ञप्तिधारियों के लिए अंतिम तिथि का निर्धारण करते हुए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति शस्त्रों के भौतिक सत्यापन हेतु किया गया है।निर्देश दिया गया है कि अपने यहां शस्त्र से संबंधित संधारित पंजी से मिलान कर शस्त्र का सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे एवं अनुज्ञप्तिधारी को अपने चौकीदार के माध्यम से संबंधित थाना अंतर्गत वैसे शास्त्र अनुज्ञप्तिधारी जिनका पूर्व में सत्यापन नहीं हुआ है उन्हें अपने स्तर से नोटिस निर्गत कर शत प्रतिशत का तामीला कराकर धारित शस्त्र का सत्यापन के पश्चात तामिला प्रतिवेदन एवं शत प्रतिशत सत्यापन प्रतिवेदन निश्चित रूप से जिला शस्त्र कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करेंगे। अंतिम रूप से शस्त्र सत्यापन की तिथि 11 मार्च एवं 12 मार्च को 11:00 बजे पूर्वाहन से 3:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित की गई है। स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि उक्त निर्धारित तिथि को शस्त्र का भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले अनुज्ञप्तिधारियों को चिन्हित करते हुए उनके अनुगुप्ति पर धारित शस्त्र को जप्त करते हुए अनुज्ञप्ति को रद्द करने की प्रस्ताव स्पष्ट अनुशंसा के साथ भेजना सुनिश्चित करेंगे।


